भीलवाड़ा शांति भवन में कल होगा प्रवर्तक सुकन मुनि एवं उपप्रवर्तक अमृत मुनि का भव्य मंगल प्रवेश… पावन ‘होली चातुर्मास’ का शुभारंभ,

भीलवाड़ा शांति भवन में कल होगा प्रवर्तक सुकन मुनि एवं उपप्रवर्तक अमृत मुनि का भव्य मंगल प्रवेश… पावन ‘होली चातुर्मास’ का शुभारंभ,

भीलवाड़ा राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 27 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में शनिवार को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री सुकन मुनि जी म.सा.,ज्योतिष सम्राट उपप्रवर्तक श्री अमृत मुनि म.सा. का नगर के प्रमुख जैन स्थानक में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
इस अवसर पर युवाप्रणेता श्री महेश मुनि म.सा.,बालयोगी श्री अखिलेश मुनि म.सा, डॉ श्री वरुण मुनि (डी.लिट्ट.) तथा मेवाड़ गौरव रविन्द्र मुनि म.सा. सहित विशाल संत मंडल का भी पावन होली चातुर्मास
भीलवाड़ा के प्रमुख जैन स्थानक शांति भवन के तत्वावधान में होगा।
महावीर भवन से शांति भवन तक निकलेगी भव्य मंगल प्रवेश यात्रा आयोजित,गूंजेगे जयकारे…
शांति भवन जैन स्थानक के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चीपड़ एवं मंत्री नवरतनमल भलावल ने अमर छत्तीसगढ़ को एक विशेष वार्ता में कि शनिवार सवेरे 8:15 बजे शहर स्थित महावीर भवन से शांति भवन तक भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। धर्म ध्वजाओं, मंगल गान और जयघोषों के बीच बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं इस शोभायात्रा में सहभागी बनेंगे। शांति भवन पहुंचने पर संतों का भावपूर्ण स्वागत किया जाएगा तथा मंगल प्रवचन के साथ चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ होगा।
होंगे विविध धार्मिक आयोजन,
व्यापक तैयारियां जारी..
संतों के इस शुभागमन को लेकर संपूर्ण जैन समाज में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण है। विभिन्न मंडलों एवं समितियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई हैं। होली चातुर्मास के दौरान शांति भवन में नियमित प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान, साधना शिविर तथा विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के भीलवाड़ा पहुंचने की संभावना है।
आत्मकल्याण पर विशेष बल…
महावीर भवन नाडी मोहल्ला में आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रवर्तक श्री सुकन मुनि जी महाराज ने कहा कि आत्मकल्याण ही जीवन की वास्तविक साधना है। जब व्यक्ति अपने अंतर्मन को धर्ममय बनाता है। तभी उसका जीवन पवित्र दिशा में अग्रसर होता है और आत्मा उन्नति के पथ पर आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि धर्म वह सशक्त आधार है जो मनुष्य को सांसारिक मोह-माया के दलदल से बाहर निकालकर आत्मोद्धार की ओर ले जाता है।
जीवन का निर्माण व विनाश इंसान के हाथ में =वरुण मुनि सा
डॉ. वरुण मुनि जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन का निर्माण और विनाश मनुष्य के स्वयं के हाथ में है। सही चिंतन, संयमित आचरण और जागरूक दृष्टिकोण से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
धर्म ही इंसान को सही राह दिखाता =उपप्रवर्तक अमृत मुनि सा
उपप्रवर्तक अमृत मुनिजी एवं नवकार आराधक विराग मुनिजी ने कहा कि धर्म ही वह मार्ग है जो मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करता है। यदि जीवन में मर्यादा, त्याग और साधना का समावेश हो जाए तो व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है।
धर्म सभा में इन्होंने की शिरकत…
आयोजित धर्मसभा में महावीर भवन के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया,
मंत्री पारस मल कुकड़ा, दलपतसिंह डांगी, रामसिंह चौधरी, रिखबचंद भंडारी, सुशील चपलोत, भूपेंद्र सिंह पंगारिया, प्रदीप सिसोदिया, पिंटू बिलवाड़िया, राजेंद्र संकलेचा, नाथूलाल छाजेड़ पूर्व पार्षद सुरेश बंब सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने संतों का अभिनंदन किया गया।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

Chhattisgarh