भारतीय जैन संघटना का आठवां राज्य अधिवेशन संपन्न… समाज में कुटुंब व्यवस्था बिगड़ रही, हम इस आग को बुझा रहे: राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर सांखला… हमारा लक्ष्य स्वार्थरहित, समाज को समर्पित कार्यों के लिए जाना जाता हैं: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंगी… समाज के सामने कई चुनौतियां, सबको साथ खड़े होने की जरुरत: राज्य अध्यक्ष विजय गंगवाल

भारतीय जैन संघटना का आठवां राज्य अधिवेशन संपन्न… समाज में कुटुंब व्यवस्था बिगड़ रही, हम इस आग को बुझा रहे: राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर सांखला… हमारा लक्ष्य स्वार्थरहित, समाज को समर्पित कार्यों के लिए जाना जाता हैं: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंगी… समाज के सामने कई चुनौतियां, सबको साथ खड़े होने की जरुरत: राज्य अध्यक्ष विजय गंगवाल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 मार्च । भारतीय जैन संघटना के आठवें राज्य अधिवेशन के क्रम में आज शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज में बढ़ती चुनौतियों को लेकर कई चरणों में बातचीत हुई और उसका समाधान प्रोग्राम बास्केट के माध्यम से करने की पहल की गई। अभिभावकों को बच्चों के सामने बैठाया गया और उनकी समस्याओं को जानने समझने का एक सेशन रखा गया। साथ ही मंच पर छत्तीसगढ़ राज्य स्मारिका और मासिक पत्रिका दर्पण (ई मैगज़ीन) का विमोचन किया गया।

राज्य अधिवेशन में मुख्य रूप से संगठना के संस्थापक शांतिलाल मुथा, राज्य महासचिव सीए विकास गोलछा, मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पंकज चोपड़ा उपस्थित रहे। मंच संचालक भूमिका जैन, गगन बारड़िया ने किया।

भारतीय जैन संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर सांखला ने संस्थापक श्री जीसी जैन को स्मरण करते हुए कहा कि आज उनके आशीर्वाद से यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। पिछले 40 साल से सामाजिक स्थान राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय जैन संगठना कम कर रही है।

समाज सुधार करना इतना आसान नहीं है अगर आसान होता तो साधुओं को इतना बोलना नहीं पड़ता। समाज में आने वाली समस्याओं का आकलन कर रणनीति बनाना का संगठना का दृष्टिकोण रहा है। आज समाज, धर्म, कुटुंब व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, उसे पर जैन संगठना काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में आज कई परिवार एक दिक्कत का सामना कर रहा है, जिसमें कि उच्च शिक्षित लड़कियां शादी नहीं करना चाह रही है और जो करना चाह रही है वह बच्चे पैदा करना नहीं चाह रही है।

पहले हम अभियान से बताते थे कि हमारे परिवार में 40 लोग हैं और हम पांच भाई हैं लेकिन आज सब कुछ बिखरता जा रहा है परिवार टूटते जा रहे हैं। पहले सुनाई में आता था कि फलाना गांव में तलाक हो गया जो बहुत बड़ी बात होती थी, अब यह सामान्य बात हो चुकी है क्योंकि तलाक की संख्या बढ़ गई और लोगों में संवेदनशीलता काम हो गई।

आज परिस्थितियां कठिन हो गई है, पहले तलाक कोई आसान काम नहीं था लेकिन अब इसका फैसला मिनटों में हो जाता है। अगर हम यही विरासत अपने बच्चों को देंगे समाज किस दिशा में जाएगा। हमें यह बताना है कि हम आग लगाने वालों में नहीं बुझाने वालों में से थे।

श्री सांखला ने आगे कहा कि समाज में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने आज भारतीय जैन संगठना के पास प्रोग्राम बास्केट है, जिसमें जैन फॉर जैन्स, जैन पारिवारिक अदालत, चरित्रवान कार्यकर्ता, जल संवर्धन, जीव दया और कटे-फटे होठ वाले बच्चों के लिए प्लास्टिक सर्जरी जैसे सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। आज हम 13 राज्यों में कार्यरत हैं और यूपी, पंजाब जैसे उत्तर के पांच राज्यों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने के साथ पूर्वत्तरी राज्यों तक पहुंचेंगे।

भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंगी ने कहा कि हमारा संगठन स्वार्थ रहित समाज को समर्पित कार्यों के लिए जाने जाता हैं। हमारा समाज छोटा जरूर है लेकिन सेवा कार्य बड़ा करते हैं। भारतीय जैन संगठना के श्री जी सी जैन संस्थापक रहे और उन्होंने तन-मन-धन से संगठन को खड़ा किया है। संगठना ने समाज में सामूहिक विवाह की नींव रखी जिससे कई घरों को सुकून शांति पहुंची है। संगठना ने महिला सशक्तिकरण के साथ कपल्स एम्पावरमेंट की शुरुआत की और छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया।

भारतीय जैन संघटना के राज्य अध्यक्ष विजय गंगवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज हम यहां कोई कार्य को लेकर नहीं आए यह मंच कोई स्वार्थसिद्धि का मंच नहीं है, यह अधिवेशन एक सोच है। आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां है, सामाजिक के साथ आर्थिक चुनौती भी हैं। हम आज सामाजिक के साथ ही साथ आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। आज हमें समाज को जोड़ना है, हम सब एक साथ मिलाकर खड़े होंगे तो अवश्य ही नया इतिहास लिखेंगे।

अभिभावक-बच्चे एक मंच पर बैठकर बताई अपनी समस्या

भारतीय जैन संगठना के राज्य अधिवेशन के मंच पर अभिभावकों और युवाओं को आमने-सामने बैठ कर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए अभिभावकों से बच्चे और बच्चों से अभिभावकों ने बात कर अपनी समस्याओं को बताया और समाज में आने वाली चुनौतियों से कैसे बचे इसका समाधान किया गया।

जैन सम्मान से नवाजे गए समाज के रत्न

भारतीय जैन संगठना के मंच पर आज कमर्शियल पायलट सुश्री निशी जैन, जशपुर से स्वाति जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता मूलचंद जैन, बिलासपुर के विमल चोपड़ा, कवर्धा के अतुल देशलहरा, समाजसेवी एन सी बेगानी, युवा समाजसेवी जय ढोलकिया, गौ सेवक पदमचंद डाकालिया, डॉ. प्रदीप जैन, नारायणपुर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और खंडेलवाल जैन समाज के जितेन्द्र सेठी को जैन सम्मान से नवाज़ा गया।

Chhattisgarh Entertainment International National