खैरागढ़ में जैविक खेती प्रशिक्षण 29 मार्च को… गौ आधारित खेती, प्राकृतिक खाद और कीटनाशक बनाने की जानकारी मिलेगी

खैरागढ़ में जैविक खेती प्रशिक्षण 29 मार्च को… गौ आधारित खेती, प्राकृतिक खाद और कीटनाशक बनाने की जानकारी मिलेगी


रायपुर/खैरागढ़(अमर छत्तीसगढ़) 22 मार्च । मनोहर गौशाला खैरागढ़ में 29 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और गौशाला के संयुक्त आयोजन में किसानों को गौ आधारित खेती, प्राकृतिक खाद और कीटनियंत्र बनाने के तरीके सिखाए जाएंगे।

कार्यक्रम “फसल अमृत भारत अभियान” के तहत रखा गया है। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ डॉ. विवेक त्रिपाठी और डॉ. सुनील अग्रवाल मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षक के रूप में मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीके बताएंगे।

मुख्य आकर्षण के तौर पर गोबर और गौ-मूत्र से खाद बनाने, प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने और उन्नत जैविक खेती तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले किसानों और गौपालकों को अगले प्रशिक्षण में प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही “कामधेनु प्रसादम्” (खिचड़ी) की व्यवस्था भी रहेगी।

Chhattisgarh