बिहार में ₹600 करोड़ निवेश करेगा एबिस… चिकन प्रोसेसिंग, हैचरी और फीड निर्माण में निवेश के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुआ MOU

बिहार में ₹600 करोड़ निवेश करेगा एबिस… चिकन प्रोसेसिंग, हैचरी और फीड निर्माण में निवेश के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुआ MOU

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 28 अक्टूबर।

एबिस बिहार में चिकन प्रोसेसिंग, हैचरी और फीड निर्माण के क्षेत्र में ₹600 करोड़ का निवेश करेगा। इस निवेश के लिए कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।

MOU पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ और ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027’ के कर्टेन रेज़र के अवसर पर आयोजित हुआ।

कंपनी के अनुसार, निवेश से बिहार में चिकन प्रोसेसिंग, हैचरी और फीड निर्माण से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे राज्य की प्रोटीन वैल्यू चेन को मजबूती मिलेगी और औद्योगिक विकास में योगदान होगा।

कार्यक्रम की थीम ‘बिहार है तैयार’ रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कंपनी के एमडी श्री बहादुर अली ने इस अवसर पर बिहार सरकार की प्रगतिशील सोच की सराहना की और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के लिये उपयुक्त बताया है। एबिस की ओर से पोल्ट्री डिवीज़न के हेड सौरभ नागपाल ने कंपनी को रिप्रेजेंट किया और कहा कि एबिस ने इस निवेश को बिहार की विकास यात्रा में योगदान देगा। इसके साथ ही आईबी ग्रुप बिहार प्रशासन के विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करता है।

Chhattisgarh