एबिस के वाइस प्रेसिडेंट आर. के. चौधरी का आकस्मिक निधन, आईबी ग्रुप में शोक की लहर

एबिस के वाइस प्रेसिडेंट आर. के. चौधरी का आकस्मिक निधन, आईबी ग्रुप में शोक की लहर

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 31 अक्टूबर । आईबी ग्रुप की कंपनी एबिस के वाइस प्रेसिडेंट आर. के. चौधरी का शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आईबी ग्रुप परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया।

श्री चौधरी लंबे समय से कंपनी से जुड़े हुए थे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों में शोक व्याप्त है।

इस दुःखद अवसर पर आईबी ग्रुप के चैयरमैन श्री सुल्तान अली, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बहादुर अली, डायरेक्टर श्री जीशान अली, जोया अफरीन आलम, तनाज अजीज, अंजुम अल्वी, एचआर हैड अजीत मनी के साथ कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत श्री चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

आईबी ग्रुप परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

श्री चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार, 1 नवंबर 2026 को राजस्थान में किया जाएगा।

Chhattisgarh