राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 9 अक्टूबर । जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा अंडर-16 आयु वर्ग की जिला क्रिकेट टीम के गठन के लिए आगामी 11 अक्टूबर, रविवार को दिग्विजय स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।
इस ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे, जिनका जन्म 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच हुआ है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। जिन खिलाड़ियों का पूर्व में पंजीयन नहीं हुआ है, वे शाम 4 से 6 बजे के बीच दिग्विजय स्टेडियम में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।
खिलाड़ियों का चयन संगठन द्वारा नियुक्त चयनकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी ने बताया कि चयन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन कर सघन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का गठन किया जाएगा। जिले की अंडर-16 टीम छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी।
चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट ड्रेस पहनकर आना अनिवार्य है। साथ ही सभी खिलाड़ी अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों। ट्रायल एवं पंजीयन संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93996 45345 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी

