रुड़की उत्तराखंड(अमर छत्तीसगढ़) 4 नवंबर। -ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र रुड़की द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में रूस के पीटर बर्ग से पधारी वरिष्ठ राजयोगिनी बीके संतोष दीदी का उत्तराखंड सबज़ोन प्रभारी बीके मंजू दीदी व रुड़की केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी व अन्य बहनो ने अभूतपूर्व स्वागत किया।
राजयोगी बीके सुशील भाई के संचालन में स्वरित संगीत एकेडमी के कलाकारों ने संगीत अध्यापिका कंचन मल्होत्रा द्वारा तैयार कराये गए स्वागत गीत के साथ ही भाई बहन को रेखांकित करता पंचतत्व गढ़वाली गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी,वही मीनू बहन व गार्गी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि राजयोगिनी बीके संतोष दीदी ने परमात्म महावाक्य मुरली सुनाते हुए ईश्वरीय सन्देश दिया।उन्होंने हिंदी,अंग्रेजी व रसियन भाषा मे दीपावली की शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने कहा कि हमे अपने अंदर का तमस खत्म कर आत्म ज्योति को प्रज्ज्वलित करना है,तभी हम सच्ची दीपावली मना पाएंगे।बीके मंजू दीदी व बीके गीता दीदी ने कहा कि राजयोगिनी संतोष दीदी का 5 हजार किमी दूर से आकर हमारी दीपावली को खुशहाल बनाना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर राजयोगिनी संतोष दीदी ने संस्था से जुड़े श्रोगोपाल नारसन को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ का पुनः उपकुलपति नियुक्त होने पर बधाई दी व बुके देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में बीके दीपिका,बीके सपना,बीके पारुल,कृष्ण छाबड़ा,यशपालसिंह, अनिल कुमार, रेखा,अमरेश,इंदु ,डॉ सपरा ,बृज पाल आदि मौजूद रहे।


