मारपीट, तोड़फोड़ तथा डायल 112 वाहन पर हमला

मारपीट, तोड़फोड़ तथा डायल 112 वाहन पर हमला

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़ ) 25 नवंबर।

घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ तथा डायल 112 वाहन पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहूंचाने वाले आरोपी को थाना सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से फावड़ा व कुल्हाड़ी किया गया जप्त

आरोपी आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ कई अन्य प्रकरण दर्ज है

आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर

*आरोपी का नाम -*निखिल महेश्वरी उर्फ समीर महेश्वरी (पिता ईश्वर महेश्वरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नगोई स्कूल चौक, सरकंडा, बिलासपुर)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.11.2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे प्रार्थिया श्रीमती नेहा महेश्वरी (पति जलेश्वर महेश्वरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नगोई मेन रोड स्कूल चौक, थाना सरकंडा, बिलासपुर) अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी आरोपी निखिल महेश्वरी उर्फ समीर महेश्वरी (पिता ईश्वर महेश्वरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नगोई स्कूल चौक, सरकंडा, बिलासपुर) शराब पीने के लिए पैसा मांगने को लेकर जबरन घर के अंदर घुसा, पैसा नहीं देने पर अश्लील गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का व थप्पड़ से मारपीट की तथा वहां रखे फावड़े से घर के दरवाजे में तोड़फोड़ कर मारने के लिए दौड़ाया।

                 उक्त घटना के संबंध में डायल 112 को इवेंट प्राप्त होने पर डायल 112 वाहन क्रमांक CG03A2462 में तैनात आरक्षक 497 मनीराम साहू व चालक पालेश्वर नायक तत्काल ग्राम नगोई मेन रोड स्कूल चौक पहुंचे। मौके पर विवाद शांत कराने एवं समझाइश देने के दौरान आरोपी निखिल महेश्वरी दौड़कर घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी लेकर पुलिस वाहन की ओर आया। आरोपी ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अश्लील गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी, आरक्षक व चालक को मारने के लिए दौड़ाया तथा कुल्हाड़ी से डायल 112 वाहन के सामने व बाएं साइड के कांच में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई। 

                   प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में *अपराध क्रमांक* **1718/26** पंजीबद्ध कर धारा 333, 119(1), 296, 115(2), 351(3), 324(4) बीएनएस के तहत विवेचना में लिया गया एवं डायल 112 के आरक्षक 497 मनीराम साहू की रिपोर्ट पर *अप कमांक-1719/2026* धारा- 221,132,296, 351 (3) बीएनएस एवं धारा 03 लोक संपति नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 के तहत अपराध दर्ज किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई, जिस पर **श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, नुकसानी पंचनामा एवं साक्ष्यों का संकलन किया गया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा घटना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा तथा कुल्हाड़ी जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

                 आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड  पाया गया है। प्रकरण अजमानतीय होने तथा पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी निखिल महेश्वरी उर्फ समीर महेश्वरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Chhattisgarh