काठमाण्डौ-नेपाल (अमर छत्तीसगढ) 30 नवंबर। युगप्रधान, लोकमहर्षि आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी सहयोगी मुनि रत्न कुमार जी ने आज लगभग 16 किलोमीटर का विहार करके। हेटौंडा औद्योगिक क्षेत्र में पधारें। आज का प्रवास दूगङ ओटो क्लीनिक प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। यह ऑफिस काठमाण्डौ-नेपाल के प्रतिष्ठित श्रद्धाशील श्रावक मोतीलाल विवेक दूगङ का है।
यहां के मैनेजर दीपक शर्मा ने संतों का भावभरा स्वागत किया। अपने सहयोगियों के साथ पिछले पांच दिन से मुनिद्वय की पैदल सेवा कर रहे हैं। आज अपने कार्यक्षेत्र में संतों के पधारने से वे बहुत ही प्रसन्न थे।
आज विहार में नेपाल राष्ट्र के प्राकृतिक और नैसर्गिक सौंदर्य सहज ही सबको दृष्टिगोचर हो रहा था। ऊंचे ऊंचे हरे भरे पहाडों के ठीक नीचे छोटी सी सड़क है। पास में ही बहते हुए एकदम साफ व पारदर्शी पानी की मधुर आवाज सुनाई दे रही थी। एक जगह तो लगभग चालीस मीटर ऊंचाई से पानी का झरना भी आया। संतों के साथ सभी पदयात्रियों ने कुछ देर वहां रुककर उस झरने को देखने भी लग गये थे।
12 किलोमीटर चलने के पश्चात हेटौंडा शहर प्रारंभ हुआ। इस शहर के बाहर ईस्ट-वेस्ट नेपाल को जोडने वाला हाइवे रोड आया। उससे आगे शहर का मुख्य बाजार प्रारंभ हुआ। मुख्य बाजार के दोनों ओर अशोक वृक्ष के सैंकड़ो पेड लगे हुये थे। नगर पालिका के द्वारा साउंड सिस्टम की व्यवस्था भी दृष्टिगोचर हुई। गायत्री मंत्र की मधुर ध्वनि का प्रसारण किया जा रहा था।
आज के विहार में तेरापंथ युवक परिषद काठमाण्डौ-नेपाल के कोषाध्यक्ष बजरंग पुगलिया, रोहित नौलखा, विकास डागा एवं दीपक शर्मा, डोरमान श्रेष्ठ, प्रभात शर्मा, बसन्त कोईराला, बसन्त लामा, दीपेन्द्र साहनी आदि ने पैदल सेवा का लाभ लिया।
तेरापंथ सभा बीरगंज के अध्यक्ष श्रीमान दिलिप जी कोठारी के साथ भारत-नेपाल मैत्री परिषद के अशोक जी बैद आदि तेरापंथ समाज के अनेक भाई बहनों ने भी दर्शन सेवा का लाभ लिया।
संप्रसारक
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा काठमाण्डौ-नेपाल