रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया है। वहीं जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डाॅ अजय तिर्की को बड़े मतांतर से शिकस्त दी है।
धमतरी में रामू जगदीश रोहरा जीते
धमतरी में महापौर भाजपा प्रत्याशी रामू जगदीश रोहरा ने जीत हासिल की है। उनकी जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
रायगढ़ में चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने महापौर
रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे जीववर्धन चौहान चुनाव जीत गए हैं। जीववर्धन चौहान चाय की दुकान चलाते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, रायगढ़ में भाजपा की जीत, जीववर्धन की जीत ऐतिहासिक है।
राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया
राजनांदगांव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने 40000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है, कांग्रेस से युवा नेता निखिल द्विवेदी को हरा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
जगदलपुर नगर निगमे में भाजपा की जीत
जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है, भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय चुनाव जीते, कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू चुनाव हारे, मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस संगठन के महामंत्री हैं।
चिरमिरी में भाजपा की जीत
चिरमिरी नगर पालिका निगम से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय चुनाव जीते हैं, चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल चुनाव हारे, डॉ. विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट से 2018 में विधायक चुने गए थे।
अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी की जीत
अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। अंबिकापुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत चुनाव जीते, अंबिकापुर की पहली महिला महापौर मंजूषा भगत बनी, डाॅ अजय तिर्की को बड़े मतांतर से शिकस्त दी है। कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में भाजपा की जीत हुई, महापौर बनी मंजूषा ने जीत का श्रेय जनता और भाजपा संगठन को दिया
रायपुर नगर निगम – भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से ज्यादा वोट से दीप्ती दुबे से आगे चल रही हैं।
दुर्ग नगर निगम- भाजपा की अल्का बाघमार 1200 वोट से आगे चल रही हैं।
कोरबा नगर निगम – भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी आगे चल रही हैं।
बिलासपुर नगर निगम – भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी 12 हजार वोट से आगे चल रही हैं।