महासमुंद(अमर छत्तीसगढ) 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ रहे हैं। अब तक आए नतीजों में सबसे चौंकाने वाला रहा है महासमुंद नगर पालिका का नतीजा। यहां से भाजपा ने अपने दिग्गज नेता विमल चोपड़ा को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें कांग्रेस के निखिल कांत साहू के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा दस हजार मत से जीत गए हैं। वहीं पास ही के शहर तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। 22 वार्डो में भाजपा के 12 पार्षद भी जीते हैं।