राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 26 मार्च। पिछले दिनों सर्किल कोसरिया यादव समाज पेटेश्री का सामाजिक वार्षिक संगोष्ठी समारोह ग्राम बाकल (खपरी कला)में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। कार्य क्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा.दलेश्वर् साहू जी के साथ कार्य क्रम की अध्यक्षता मा. पद्मश्री फुलबाशन यादव ने किया।
विशेष अतिथियों में सर्व श्री कंसु राम यादव जिला अध्यक्ष, के.आर.यादव संरक्षक, शीलू राम यादव कोषाध्यक्ष, फगुवा राम यादव, हरीश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राधे यादव उपाध्यक्ष, महेश यादव महामंत्री, श्रीमती विनीता यादव अध्यक्ष,श्रीमती निर्मला सिन्हा पूर्व ज.सदस्य, श्रीमती चमेली जिला प.स.,दया राम साहू ग्राम पटेल,ओंकार पाल ग्राम अध्यक्ष बाकल् आदि ने उपस्थिति दिये।
सर्किल कोसरिया यादव समाज के द्वारा विशाल शोभा यात्रा से ग्राम भ्रमण करते हुए कार्य क्रम स्थल पहुँच कर भगवान् श्री राधा कृष्ण मंदीर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मंचीय कार्य क्रम प्रारम्भ हुआ। आमंत्रित अतिथियों का समाज द्वारा विशेष सम्मान किया गया ।
जिला अध्यक्ष श्री कंसु राम यादव ने कहा कि इस वर्ष यादव समाज के लोगों में राजनीति के क्षेत्र में विशेष जागृति आई है और ऐतिहासिक रूप से चुनाव मेंजीत हासिल कर पंच,सरपंच,जनपद,जिला में यादव समाज का गौरव बढ़ाये हैं,जिला कोसरिया यादव समाज इन सबका विशेष सम्मान करेगा ,राजनैतिक पकड़ से ही समाज के उत्थान में सहायता मिलता है।
जिला के संरक्षक के. आर. यादव ने समाज और परिवार के समुचित विकास में शिक्षा और सार्थक संस्कार को अपनाने की बात कही,समाज में महिलाओं के सम्मान में बदले गए नियमावली के पालन करने पर जोर दिया।
सभा को महेंद्र यादव, राधे यादव, शीलू यादव,महेश यादव अलख राम यादव आदि ने भी सम्बोधित करते हुए समाज के संगठन कोऔर अधिक मजबूत करने पर जोर दिये हैं। सर्किल पेटेश्री का कार्य क्रम पूरे जिला के लिए अनुकरणीय योगदान रहा है और आगे भी रहेगा।
अन्य सर्किल पदाधिकारी गणों में सर्व श्री केदार यादव,लखन यादव,दुख हरण यादव,पुनीत राम यादव, बिसम्भर् यादव,मुलचंद् यादव,सुदर्शन यादव,देवागा यादव, खिलावन यादव,चिंता राम यादव,गोविंद यादव आदि भी उपस्थिति देकर यादवी एकता का परिचय दिये हैं।