राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 14 अप्रैल। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ, उदयाचल एवं NH MMI हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ।
इस शिविर में छ.ग. के NH MMI नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञों जैसे डॉ. दीपेश मस्के, डॉ. हूमन प्रसाद सिन्हा, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. स्नेहिल गोस्वामी, डॉ. गौरव जैन, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. पंकज पटेल, एवं भिलाई की डॉ. संगीता सिन्हा ने अपनी सेवाएँ दी।
उदयाचल के डॉ. सार्थक बाफना के द्वारा विशेषकर शुगर के मरीजों की आँख की जाँच एवं डेंटल व स्कीन का भी इलाज निःशुल्क किया गया।

इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से NH MMI हॉस्पिटल के (FD) फेशिलिटी डायरेक्टर श्री अजीत जी द्वारा उदयाचल हॉस्पिटल में NH MMI हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों के लिये सूचना केन्द्र का उद्घाटन किया गया जिसके अंतर्गत इन दोनो संस्थाओं द्वारा एक MOU किया गयाl
जिसमे उदयाचल के माध्यम से NH MMI जाने वाले मरीजों को विशेष छूट प्रदान की जायेगी एवं त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जायेगा। यह MOU राजनांदगाँव एवं आसपास के क्षेत्र वासियों के लिये एक अच्छा माध्यम होगा जिसमें मरीजों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस शिविर के माध्यम से लगभग 250 मरीजों ने लाभ लिया।

