धर्म सभा में वैरागन बहन मुमुक्षु- गुन कंवाड़ शामिल हुईं….. जो व्यक्ति इच्छा शक्ति को लेकर कार्य में लग जाता है वह 100 प्रतिशत सफल हो जाता है- साध्वी मंजुला श्री

धर्म सभा में वैरागन बहन मुमुक्षु- गुन कंवाड़ शामिल हुईं….. जो व्यक्ति इच्छा शक्ति को लेकर कार्य में लग जाता है वह 100 प्रतिशत सफल हो जाता है- साध्वी मंजुला श्री

रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 25 जुलाई।

शासन दीपिका साध्वी मंजुला श्री जी वर्षावास में आत्मा की जागृत पर प्रकाश डालते हुए धर्म सभा में कहा-जो व्यक्ति इच्छा शक्ति को लेकर कार्य में लग जाता है वह 100 प्रतिशत सफल हो जाता है। परमात्मा महावीर की जिनवाणीय यही संदेश दे रही है। व्यक्ति अपने अन्दर के कषायों को क्षय कर उसे सही दिशा में ले जाने का प्रयास करें। वह आत्मा में सुबह शाम परमात्मा और गुरू की प्रार्थना व माला फेरने में लीन हो जाए तो वह अपने लक्ष्य को पा लेगा।

हे भव्य उपासकों राजा परदेशी गुरू के सम्पर्क में आया उनके उपदेश सुनते-सुनते अपने मन की अनेक बातों की जिज्ञासा का समाधान हो गया।

वह गुरू का परमभक्त बन गया। रानी धर्मपत्नी सूर्यकांता राजा से पूर्ति नही होने के कारण उसे जहर देकर मार डाला। राजा को अपने गुरू के उपदेश पर पूरा जिनवाणी पर भरोसा था। उसने राग-द्वेष नहीं किया। समाधी ले ली। वह परमात्मा एवं गुरु पर श्रद्धा रखता हुआ अपनी मृत्यु को सफल बना दिया। गुरू की वाणी से जब आत्मा जाग जाती है तो उसे मृत्यु से भी भय नहीं रहता। वह अपने जीवन को सफल बना लेता है।

हे भव्य उपासकों- शरीर साथ देगा या नही इसका कोई भरोसा नहीं। बच्चे पैदा होते है कोई लंगड़ा, कोई कैंसर वाला और न जाने कैसी बीमारी लेकर अपने कर्मों से संसार में आते है? इधर परमात्मा महावीर कह रहे है जागो। अपना जीवन संसार बढाने-पाने में मत लगाओ। व्यक्ति 90 साल का हो गया फिर भी और जीने की इच्छा रखता है।

हे भव्य उपासकों उम्र का किसी का कोई भरोसा नहीं काल कब ले जायेगा।

हे भव्य उपासकों जो परमात्मा की जिनवाणी से अपने जीवन को जगा लेता है वह सफल हो जाता है। आज हमारी धर्म सभा में वैरागन बहन मुमुक्षु- गुन कंवाड़ आई है। धन्य है इनके माता श्रीमती रिंकु एवं पिता ऋषि कंवाड़, निवासी कांटामांजी (Orisa) हाल मुकाम निवासी-धमतरी (छ.ग.) से पधारे है।

धन्य है आप लोग जो अपने कलेजे के टुकड़े को रामगुरू को सौपनें जा रहे है। रामगुरू ने भी गुन कंवाड़ को परख कर तैयार कर उसे हरी झंडी दिखादी जिसकी भगवती दिक्षा देशनोक (बीकानेर) राजस्थान में 9 अगस्त 2025 में उनके मुखारविन्द से संपन्न होगी।

इस अवसर पर धर्म सभा में वैरागन मुमुक्षु बहन गुन कंवाड़ ने कहा- राम गुरू का मेरे उपर महान-महान उपकार है जिन्होने मुझे धर्म के मर्म को समझाया जो कर्म लेकर आये हो उसे सफल करो। साथ में पुण्य ही जायेगा।

शरीर नश्वर है। अपनी आत्मा को परमात्मा बनानें में लगा दो। मुझे बहुत खुशी है जो इस युग में ऐसे महान आचार्य तपस्वी व त्यागी राम गुरू मिले है। उनसे प्रार्थना करती हूँ मेरे जीवन को संवार कर मेरी आत्मा का कल्याण पथ पर बढ़ाते चलो।

मेरी 9 अगस्त 2025 में देशनोक में रामगुरू के पास दीक्षा होने जा रही है। रायपुर संघ से विनती है आप लोग इस अवसर पर जरूर जरूर पधारें।

Chhattisgarh