रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे सचिन पायलट : चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से की मुलाकात, बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे सचिन पायलट : चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से की मुलाकात, बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। जहां वो कांग्रेस नेताओं के साथ जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि चैतन्य ने मजबूती से कहा है कि चाहे कुछ भी कर ले हमारा कांग्रेस परिवार एक कदम पीछे नहीं हटेगा। पूरी ताकत से लड़ाई करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा का स्वास्थ्य खराब है। अधिकारियों से कहा है कि उनका ध्यान रखें. कवासी लखमा के हौसले बुलंद है।

वहीं केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि एजेंसियां कांग्रेस के नेताओं को संदेश दे रही हैं कि आप आवाज बुलंद करेंगे तो आपका भी यही हाल होगा। केंद्र और प्रदेश की एजेंसियों का उपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। छवि धूमिल करने ये कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में ये साबित हो चुका है कि मुद्दों से भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। बीजेपी कोशिश कर रही है कि कोई उनके खिलाफ आवाज न उठाए।

उन्हें दबाने के लिए ये सब किया जा रहा है। कांग्रेस अपने पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के लिए खड़ी है। परिवार के एक-एक सदस्य के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी।

Chhattisgarh