नानक वंश के अष्टम पट्टधर जैनाचार्य श्री सुदर्शन गुरुदेव के 21 उपवास की दीर्घ तप का पारणा, देश भर से भीलवाड़ा में जुट रहे हजारों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं

नानक वंश के अष्टम पट्टधर जैनाचार्य श्री सुदर्शन गुरुदेव के 21 उपवास की दीर्घ तप का पारणा, देश भर से भीलवाड़ा में जुट रहे हजारों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं

वस्त्र नगरी भीलवाड़ा से जैन समाज से जुड़ी खबर….

नानक वंश के अष्टम पट्टधर जैनाचार्य श्री सुदर्शन गुरुदेव के 21उपवास की दीर्घ तप का पारणा आज

-प्रदेश की कपड़ा नगरी… तप त्याग, जप जाप,साधना आराधना एवं धर्म ध्यान की महक से महकी*

-अपने आराध्य गुरु भगवन के दीर्घ तप की अनुमोदना हेतु देश भर से भीलवाड़ा में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं

-श्री पन्ना गुरु एवं श्री सोहन गुरु के आदर्शों एवं दिव्य संदेशों का अलख जगा रहे हैं श्री सुदर्शन गुरु

-गुरुदेव के वर्षावास स्थल पर धर्म ध्यान का लगा जोरदार अनुपम ठाठ

भीलवाड़ा राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई।
श्री नानक वंश के अष्टम पट्टधर, सरलमना, तपोमूर्ति जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री सुदर्शनलाल जी म.सा. ने अपने भीलवाड़ा चातुर्मास के आगाज से पूर्व ही तप के द्वारा अपनी आत्मा को कुंदन बनाते हुए स्वयं दीर्घ तपस्या में रमण कर भीलवाड़ा के जैन जैनेतर को यह दिव्य संदेश दिया है कि वे श्री पन्ना गुरू एवम श्री सोहन गुरु की तप रूपी ज्योत की ज्योति से श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं को भी तप जप की दिव्य प्रेरणा देकर तप जप में गहरे गोते लगवाएंगे।

अपने आराध्य गुरु भगवन के वर्षा कालीन वर्षवास को पाकर भक्त हुए धन्य धन्य,हुए खूब अभिभूत…. हुक्मीचंद खटोड़

पूज्य गुरु भगवन के अंतेवासी सुश्रावक श्री नानक वंश सुदर्शन गुरु संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवा समाज सेवी परम गुरु भक्त श्री हुक्मीचन्द खटोड़ (बबलू भैया) ने एक्सप्रेस न्यूज चैनल से खास बातचीत में बताया कि परम पूज्य गुरु भगवन श्री पन्ना गुरु की विशेष महर एवम परम पूज्य,जैनाचार्य प्रवर,युग दृष्टा श्री सोहनलाल जी म.सा. की कृपा से उनकी वाटिका के आंठवे पाठ को पूजाने वाले एवम सुशोभित करने वाले गुरु भगवन l

श्री सुदर्शन गुरुदेव ने भीलवाड़ा जैन जैनेतर समाज की विनती को मान देकर तवज्जु प्रदान कर अपने मुखारविंद से भीलवाड़ा को वर्षाकालीन वर्षावास देकर महान उपकार किया,भीलवाड़ा वासी इस वर्षावास को पाकर धन्य धन्य हो गए हैं। चातुर्मास की घोषणा स्थल पर ही घोषणा का स्वागत प्रभु महावीर एवम गुरु भगवंतो की जय जयकारों से वंदन नमन करते हुए किया।

गुरु भगवन के पारणा के साक्षी बनने हेतु,देश भर के श्रद्धालु भक्तों की टोलियों का हो रहा भीलवाड़ा आगमन,श्रावक श्राविकाओं के आवाजाही का सिलसिला सतत जारी..

श्री प्राज्ञ सोहन सुदर्शन वैयावच फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,युवाचेता,प्रखर वक्ता, उत्साही गुरु भक्त श्री हरीश खटोड़ (हरीश हिंदुस्तानी) ने भी एक्सप्रेस न्यूज चैनल से बतियाते हुए बताया कि श्री सुदर्शन गुरु का चातुर्मास पाकर पूरा भीलवाड़ा सकल जैन समाज में एक विशेष जागरणा हुई है,वहीं वस्त्र नगरी के युवाओं का धर्म के प्रति गहरा रूझान बढ़ा है।

प्रभु महावीर के दिव्य संदेशों का अलख जगाते हुए जिन वाणी का डंका बजा रहे है श्री सुदर्शन गुरु…= हरीश हिंदुस्तानी

युवा समाज सेवी भाजपा के कर्मठ नेता गुरु भक्त श्री हरीश हिंदुस्तानी ने बताया कि पूज्य गुरुदेव ने प्राज्ञ संघ की अर्जी पर अपनी मर्जी बरसाकर भीलवाड़ा संघ को सदभावना चातुर्मास देकर भगवान महावीर के दिव्य संदेशों का अलख जगाते हुए संघ में एक नई ज्योत,नई उमंग, नई शक्ति,नई प्रेरणा के साथ संघ को नित नए आयामों की और गतिशील करने में पूरी समर्पण भावों से जुटे हुए हैं।

जैनाचार्य प्रवर करेंगे आज पारणा…

सदभावना चातुर्मास समिति के संयोजक एवम आतिथ्य सत्कार के संपूर्ण लाभार्थी,
उदारमना लब्ध प्रतिष्ठित सुश्रावक सज्जन सिंह छाजेड़ एंव संघ अध्यक्ष ऊर्जावान,व्यक्तित्व एवम कृतित्व के धनी श्री निर्मल सा चौधरी ने एक्सप्रेस न्यूज से वार्ता करते हुए बताया कि जैनाचार्य
प्रवर श्री सुदर्शन गुरु के भीलवाड़ा वर्षावास के दौरान 21 उपवास के दीर्घ तपस्या का पारणा आज शनिवार 26 जुलाई 2025 को होगा।
इस अवसर पर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं एवम अनुयायी,;भक्त अपने आराध्य गुरुदेव के तप की दिव्य अनुमोदना तप त्याग एवं जप जाप में गहरी डुबकियां लगाते हुए अपनी श्रद्धा आस्था एवम समर्पण भावों को प्रकट करेंगे।

गुरु के तप का सम्मान तप जप से होगा….
संघ कोषाध्यक्ष श्री निहालचंद जी लोढ़ा ने बताया कि संघ से एवम गुरुदेव से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालु एक ही आसन पर एक से पांच सामायिक व्रत की साधना में रमण करते हुए धर्म ध्यान में रमते हुए उपवास,दया,आयंबिल, बेला तेला आठ ग्यारा,इस से ऊपर के तप कर गुरु के तप के साथ अपनी आत्मा को तपाते हुए दिखेंगे।

थांवला में मासखमण की दिव्य तपस्या कर जैन जगत में पहले जैनाचार्य बने…

2024 में थांवला में श्री सुदर्शन गुरु के चातुर्मास से जुड़े संघनिष्ठ
वरिष्ठ श्रावक स्वाधयायी श्री हंसराज खटोड़ एवम सेवा समर्पित सुश्रावक श्री भट्टू सिंह एवम
युवाचेता परम गुरु भक्त श्री गौतम खटोड़ ने बताया कि पूज्य जैनाचार्य श्री ने चातुर्मास में मासखमण कर अपनी आत्मा को तपाते हुए स्थानकवासी संप्रदाय में पहले जैनाचार्य बने ,जिसकी संपूर्ण जैन जगत ने अनुमोदना करते हुए उनके साहस एवम तप को नमन किया। पूज्य गुरुदेव ने मासखमण की तपस्या की तो थी। साथ ही इससे पूर्व वर्षावास के आगाज के समय वर्षावास में 21 की तपस्या कर अपनी आत्मा को कुंदन बनाया था।
संघ के…..श्री गुरु सोहन के पट्टधर जैनाचार्य प्रवर सुदर्शन लाल जी म. सा.ने मासखमण करके इतिहास रचा और इस बार भीलवाड़ा में सद्भावना वर्षावास 2025 में 21 के तपस्या पूर्ण करके पारणा किया।

संघ का विनम्र अनुरोध…

संघ के संरक्षक शंभु सिंह खमेसरा एवम उपाध्यक्ष श्री श्री शिवसिंह छाजेड़ ने भीलवाड़ा जिले एवं देश से जुड़े सभी धर्म प्राण श्रावक श्राविकाओ से विनम्र अनुरोध किया है कि संघ के तत्वाधान एवम श्री सुदर्शन गुरु की पावन निश्रा में गुरुदेव के तप महोत्सव पर आयोजित जलसे में शिरकत कर पुण्य के भागीदार बने एवम जिनवाणी का रसपान अवश्य करे सा। इस तप महोत्सव के बारे में और ज्यादा जानकारी संघ से जुड़े संघ प्रमुखों से ली जा सकती है।

(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh