जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले में की गई अच्छी पहल… पर्कोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, हैंडपंप के साथ निर्मित रिचार्ज सॉफ्ट टैंक जैसी अन्य जल संरचनाओं का निरीक्षण

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले में की गई अच्छी पहल… पर्कोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, हैंडपंप के साथ निर्मित रिचार्ज सॉफ्ट टैंक जैसी अन्य जल संरचनाओं का निरीक्षण


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 जुलाई 2025। सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, उपस्थित थे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि दिशा समिति में सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ स्वतंत्र चर्चा की और एक अच्छी दिशा में इसके सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के दृष्टिगत यह बैठक महत्वपूर्ण है।

जिसमें सभी विभाग शामिल हुए है और जिले के विकास के लिए भविष्य की तैयारी की दिशा तय की गई है। उन्होंने सभी से कहा कि जिले को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए सभी को समन्वित तरीके से कार्य करने की जरूरत है। सांसद ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा sयोजना अंतर्गत किसानों को शीघ्र फायदा मिलना चाहिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली ।

जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी प्रशंसा की है।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है।

जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें है। शासन की योजना अंतर्गत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी निर्देशों का पालन गंभीरता से करेंगे। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे केन्द्र शासन स्तर से संबंधित थे, जिन्हें ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई है।

घुमंतू पशुओं के लिए कांजी हाऊस एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई। उन्होंने राम दरबार के समीप ट्रैफिक व्यवस्था, ओव्हर ब्रिज निर्माण, पौधरोपण के संबंध में जानकारी दी।जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि जिले में इंजेक्शन वेल के माध्यम से जल संरक्षण के लिए भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

जिले में डबरी निर्माण स्ट्रक्चर बनाया गया है। लगभग 1600 से ज्यादा स्ट्रक्चर बनाए गए हैं तथा जल संरक्षण हेतु किसानों को फसलचक्र हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सांसद श्री पाण्डेय ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम फरहद में जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में सुधार लाने के लिए किए जा रहे पर्कोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, हैंडपंप के साथ निर्मित रिचार्ज सॉफ्ट टैंक जैसी अन्य जल संरचनाओं का निरीक्षण किया ।

इस अवसर पर राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh