दंतेवाड़ा(अमर छत्तीसगढ) 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआरपीएफ मालवेहि और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कहचेनार के घने जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया। जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा बनाए गए तीन स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।
ध्वस्त किए गए स्मारकों में सीसीएम आनंद सुदर्शन करटम, प्लाटून 16 के डिप्टी कमांडर रामसू कोर्राम, जयमन और महिला माओवादी लीडर सनिता के स्मारक शामिल हैं। यह सभी स्मारक नक्सलियों द्वारा अपने मारे गए लीडरों की याद में बनाए गए थे। जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।

