धर्मांतरण पर हिंदू संगठनों ने काटा बवाल : प्रार्थना सभा की आड़ में ब्रेनवॉश का आरोप, आरोपी पास्टर गिरफ्तार

धर्मांतरण पर हिंदू संगठनों ने काटा बवाल : प्रार्थना सभा की आड़ में ब्रेनवॉश का आरोप, आरोपी पास्टर गिरफ्तार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। प्रार्थनासभा के आड़ में धर्मांतरण चल रहा था। इस दौरान पास्टर पूनम साहू के घर पर 30 से अधिक हिन्दू महिला और बच्चे मौजूद थे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पास्टर पूनम साहू पेशे से डॉक्टर है। पूनम साहू पर प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाकर ब्रेनवाश करने का आरोप लगा। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भीड़ के साथ पुलिस लेकर पास्टर के घर पहुंच गए। जहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा था। सरकंडा पुलिस महिला पूनम साहू और उसके सहयोगियों को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही हैं।

Chhattisgarh