राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) ,28 जुलाई । ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के आयोजन के तहत तिरंगा सिपाही और मेरा देश की भावना को मजबूत करने के लिए पूर्व सैनिक संगठन सिपाही एवं पूर्व सैनिक महासभा द्वारा 21 लाख रक्षा सूत्र भारत की तीनों सेना और सीमा रक्षको को भेजने की महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सहयोग करने के निर्णय के तहत आज राजनांदगांव नगर निगम टाउन हॉल के पास देश के जवान, सैनिकों को भाजपा महिला मोर्चा की देवकुमारी साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में 7000 राखियां भेजी गई।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष वीर जवानों को 7000 रक्षाबंधन सूत्र सोपा गया ।
भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिला मोर्चा महामंत्री साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से पुष्पा गायकवाड, पुष्पा उसके, उषा साहू,प्रखर श्रीवास्तव, कमलेश शाश्वत भगवनतीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

