राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़), 28 जुलाई ।
शहर की सबसे पुरानी शैक्षणिक संस्था श्री देव आनंद जैन शिक्षण संस्था के चुनाव में अमरचंद बाफना अध्यक्ष के रूप में एवं भागचंद गीड़िया सचिव के रूप में ऐतिहासिक मतों से विजय घोषित किए गए।
अमरचंद बाफना एवं भागचंद गीड़िया के ऐतिहासिक जीत से उत्साहित होकर आज श्री देवानंद जैन शिक्षण संस्था के प्रमुख ट्रस्टी एवं सदस्यगण ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से सौजन्य भेंट की और इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भागचंद गीड़िया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैंद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद डड़ा, प्रदेश मंत्री तरुण लहरवानी, अमर लालवानी, मंडल अध्यक्ष गोलु गुप्ता, सुमित भाटिया, रवि सिंहा, अकरम कुरैशी सहित श्री देवानंद जैन स्कूल के ट्रस्टी मनीष गोलछा, मिश्रीलाल पारख, प्रभात कांकरिया, सम्मानित सदस्य विनोद बोहरा, राजेश बाफना, राजेश गोलछा, मनोज पिंचा, मनोज ओस्तवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

