बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलों में एक के बाद एक नई कार्यकारिणी का गठन कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को बिलासपुर जिला ग्रामीण भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति के पश्चात की गई।

