जैनाचार्य विजय गुरुदेव के जन्मोत्सव पर आठ दिवसीय कार्यक्रम नवकार भवन में, आठों दिन बहेगी धर्म ध्यान की दिव्य बयार

जैनाचार्य विजय गुरुदेव के जन्मोत्सव पर आठ दिवसीय कार्यक्रम नवकार भवन में, आठों दिन बहेगी धर्म ध्यान की दिव्य बयार

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 18 सितंबर।
जैन जगत की दिव्य विभूति , नानेश पट्टधर,प्रवचन प्रभाकर, जैनाचार्य विजयराज जी म.सा. का 67 वा जन्मोत्सव मेवाड़ी गेट बाहर स्थित जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में धर्म ध्यान,तप त्याग, जप जाप, साधना आराधना के साथ अष्ट दिवसीय कार्यक्रम के साथ पूरी श्रद्धाआस्था के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा ।


श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष समाजसेवी संपत राज ढेडिया ने बताया कि संयम सुमेरु जैनचार्य विजयराज महाराज के 67 वा जन्मोत्सव पर पूरे भारतवर्ष में जबरदस्त उत्साह उमंग एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पूरे देश में नानेश पट्टधर श्री विजय गुरुदेव के जन्मोत्सव पर अष्ट दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी के तहत ब्यावर में भी नवकार भवन में आठों दिन धर्म ध्यान का अनुपम ठाठ रहेंगे।


संघ महामंत्री कमल छलानी ने बताया कि 19 सितंबर सवेरे 07 बजे से 11 बजे तक सामायिक साधना दिवस के तहत गुरुदेव के जन्मोत्सव का आगाज होगा संघ से जुड़े सेवा समर्पित कार्यकर्ता,श्रावक स्राविकाएं एक ही आसन पर लगातार 04 घंटे बैठकर 05 सामायिक व्रत की साधना करके अपनी श्रद्धा समर्पण व्यक्त करेंगे ।


युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि 20 सितंबर को तप दिवस 21 सितंबर को संवर दिवस, 22 सितंबर को जप दिवस, 23 सितंबर को जीव दया दिवस, 24 सितंबर को स्वाध्याय दिवस, 25 सितंबर को गुरु भक्ति एवं 26 सितंबर को एकासना दिवस के तहत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

श्री जैन ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में 67000 एकासना व्रत होंगे।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पारसमल जैन एवं राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कर्णावट ने धर्म प्राण श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं को श्री विजय गुरुदेव के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने का विनम्र अनुरोध किया ।

Chhattisgarh