बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 1 नवंबर।
भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के द्वारा 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यगीत “अरपा पैरी के धार…” गाया गया तथा समिति के सदस्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ की खुशहाली, समृद्धि एवं विकास की कामना की गई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेश की एकता, संस्कृति और गौरवशाली परम्परा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भोजली महोत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर यादव, संयोजक गंगेश्वर सिंह उइके, संरक्षक चंदन यादव, सलाहकार प्रवीण तरुण, बृजभूषण सरवन, गोपाल यादव, पवन यादव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

