अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 26 जनवरी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां मोहम्मद महफूज ने नाम बदलकर आदिवासी युवती को अपना शिकार बनाया। आरोपी ने हिंदू युवक बनकर पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फसाया था। दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

बिहार के पटना का रहने वाला आरोपी मोहम्मद महफूज ने स्वराज पैकरा कवंर नाम की फर्जी फेसबुक आईडी और आधार कार्ड बनाकर युवती को अपने झांसा में लिया। हिंदू संगठन और पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह 2 और अन्य हिंदू लड़कियों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। आधार कार्ड में जाति और धर्म बदलकर युवती को धोखा दिया था। शिकायत मिलने पर मामले की जांच में गांधीनगर पुलिस जुट गई है।


