राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 27 जनवरी ।
कुछ खास अवसरों पर यदि किसी संस्था या शासकीय सेवाओं के कार्यरत सबसे छोटे कर्मचारियों का सम्मान हो तो उन कर्मचारियों में नई ऊर्जा का काम करता है, साथ ही कार्य को और बेहतर करने की उम्मीद उभरकर सामने आती है।
आयोजन में सम्मान को देखकर बाकी के कर्मचारियों में भी सम्मान पाने की होड़ में बेहतर से बेहतर कार्य करने की प्रतिस्पर्धा आरंभ होती है।

शहर के मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मेटास कंपनी के कार्यरत सबसे छोटे कर्मचारी जिसमें स्वच्छता दीदी, भाई और सुरक्षाकर्मी जिनके ऊपर हॉस्पिटल के साफ_सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, इनका सम्मान किया गया।
शहर कि ही मां पाताल भैरवी मंदिर समिति इन कर्मचारियों का सम्मान करते आ रही है।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर मंदिर समिति के महामंडलेश्वर गोविंददास महाराज संस्था के अध्यक्ष राजेश मारू, उपाध्यक्ष दीपक जोशी और (पत्रकार) कमलेश सिमनकर ने ब्रम्हऋषि बर्फानी दादाजी महाराज की स्मृति में मोमेंटो, शाल और श्रीफल देकर सम्मान की परम्परा का आगे बढ़ाते हुए इन 11कर्मचारियों को सम्मानित किया।

जिनका कार्य मरीजों और वहां की स्वच्छता,सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करते हुए कार्य करते है, जिसमें (स्वच्छता दीदी) कौशल,राधा यादव (स्वच्छता भैया) नीलकंठ निषाद।हेमंत कुमार साहू,उमेश साहू और श्रीमती रेखा धनकर (सुरक्षागार्ड)।

पवन साहू एवं श्रीमती देवश्री सिन्हा (सुपरवाइजर)
के साथ में मरीजों को घर जैसा माहौल देने और सेवा करने वाली (स्टाफ नर्स) राजलक्ष्मी साहू, उषा नारंगे और स्मिता संजीवन का भी सम्मान किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया।
आयोजन के दौरान मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.पी.एम.लुका, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ.अतुल मनोहर राव देशकर,हॉस्पिटल पीआरओ,डॉ.पवन जेठानी,डॉ.आराधना टोप्पो,डॉ.सुरेंद्र कौर,डॉ.इंदु पदमे डॉ.नवीन कुमार तिर्की, जूनियर डॉक्टर्स,मेडिकल स्टूडेंट और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे । आयोजन में मुख्य भूमिका मेडिकल कॉलेज के सबसे चर्चित डॉ.प्रकाश खूंटे की रही।


