बिलासपुर में धर्मांतरण : प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू महिला-पुरुषों का ब्रेन वॉश करने वाले पास्टर के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर में धर्मांतरण : प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू महिला-पुरुषों का ब्रेन वॉश करने वाले पास्टर के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से फिर एक धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जहां पास्टर जेम्स सिंह प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण करा रहा था। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह स्थित घर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पास्टर जेम्स सिंह हिंदू महिला पुरुषों का ब्रेन वॉश कर ईसाई धर्म का पाठ पढ़ा रहा था। जिसकी सूचना के बाद बजरंग दल की शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची।

बताया जा रहा है कि, बाहर का गेट लगाकर बंद कमरे में 20 से 25 लोगों का ब्रेन वाशिंग का काम चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने पास्टर जेम्स सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh