एक शाम श्री पार्श्व भैरव दादा भक्ति संध्या में उमड़े श्रद्धालु, गायक श्री अग्रवाल की प्रस्तुतियों में झूमे भक्त

एक शाम श्री पार्श्व भैरव दादा भक्ति संध्या में उमड़े श्रद्धालु, गायक श्री अग्रवाल की प्रस्तुतियों में झूमे भक्त


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 2 मार्च
(प्रकाश जैन)
श्री पार्श्व भैरव मित्र मंडल के तत्वाधान में एक शाम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा के नाम भक्ति संध्या में नगर के भैरव भक्त भारी तादाद में उमड़े।
मेवाड़ी गेट बाहर लोका शाह नगर स्थित मेवाड़ी गेट सरकारी स्कूल के पास विशेष पंडाल में आयोजित भक्ति संध्या का दिव्य आगाज श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान,श्री नाकोड़ा भैरव देव,श्री काला गौरा भैरव देव एवम श्री पद्मावती माता की प्रतिमाओं को दीप प्रवज्जलन कर एवम घुप देकर ज्योत जलाकर श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा जय जयकारों से हुआ। श्री दादा के भक्तों ने जय जयकारों से समूचे क्षेत्र को गूंजा दिया।


नवकार महामंत्र के पावन स्मरण से प्रदेश के उभरते यूवा भैरव गायक श्री अग्रवाल ने एक के बाद एक भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्री पार्श्व भैरव दादा को खूब रिझाते हुए भक्त श्रद्धालुओ को भक्ति रस में सराबोर करते हुए गहरे गोते लगवाए।
गायक श्री अग्रवाल के भजनों पर भक्त श्रावक श्राविकाएं खूब झूमे। श्री अग्रवाल ने दादा आयेंगे दादा आयेंगे….हमें नाकोड़ा जाना है…. आनों पडेला भेरू आनों पडेला…पारस प्यारो लागे..दादा दर्शन देवो तो सही.. सहित भजनों से लगातार 03 घंटे से ज्यादा समय तक भक्तों को भक्ति रस की सरिता में गहरी दुबकिया लगवाई।

इस अवसर पर श्री नाकोड़ा पार्श्व प्रभु ,श्री नाकोड़ा भैरव दादा,श्री काला गौरा भैरव देव की सामूहिक आरती में भी लोगों ने पूरी श्रद्धा भक्ति से हिस्सा लेकर अपने श्रद्धा भक्ति दिखाई। इस मौके पर नितिन कर्णावट,चंदू बोहरा,धीरज खींचा,निखिल खींचा दिनेश तातेड, हेमंत कोठारी,महेंद्र नाहटा सहित भारी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद थे।


प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

Chhattisgarh