प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट पर एक दिवसीय सेमिनार 06 मार्च को… MSME विकास संस्थान रायपुर एवं CAIT के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट पर एक दिवसीय सेमिनार 06 मार्च को… MSME विकास संस्थान रायपुर एवं CAIT के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 2 मार्च । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को बाजार से जोड़ने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से MSME विकास संस्थान, रायपुर द्वारा Confederation of All India Traders (कैट) राजनांदगांव के सहयोग से “प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम दिनांक 06 मार्च 2026 को शाम 05:00 बजे से एबिस ग्रीन, राजनांदगांव में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं विपणन रणनीतियों से जोड़ते हुए उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान करना है।

विशेष रूप से महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सेमिनार उपयोगी सिद्ध होगा।

Chhattisgarh