04 मार्च को भगवान राधाकृष्ण संग भव्य रंगोत्सव शोभायात्रा, सुबह कामठी लाइन से निकलेगी भव्य यात्रा

04 मार्च को भगवान राधाकृष्ण संग भव्य रंगोत्सव शोभायात्रा, सुबह कामठी लाइन से निकलेगी भव्य यात्रा

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 2 मार्च । संस्कारधानी नगर में होली के अवसर पर आयोजित होने वाला पारंपरिक रंगोत्सव इस वर्ष भी भव्यता और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा। कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा 04 मार्च को भगवान राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 9:20 बजे मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान को रथ पर विराजमान कर आरती पश्चात यात्रा प्रारंभ होगी।

सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया ने कहा, कि “यह रंगोत्सव केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक है। जब से यह शोभायात्रा प्रारंभ हुई है, तब से होली के दौरान होने वाली अव्यवस्थाएं और अशोभनीय रंगों का प्रचलन कम हुआ है। आज लोग सुगंधित केसरिया रंग में शांतिपूर्ण और मर्यादित ढंग से होली मनाते हैं।

शोभायात्रा में उपस्थित भगवान राधाकृष्ण के ऊपर कोई भी भक्त बिना किसी भेदभाव , ऊंच – नीच , अमीर – गरीब के रंग गुलाल , एवं प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते है ।

Chhattisgarh