भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए निर्देश, जिले के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 एवं 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए निर्देश, जिले के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 एवं 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

नारायणपुर(अमर छत्तीसगढ़) 27 अक्टूबर 2026 // मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से नारायणपुर जिले में 28 एवं 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। संभावित भारी बारिश एवं ऑरेंज अलर्ट को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार 28 अक्टूबर (बुधवार) एवं 29 अक्टूबर (गुरुवार) को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय संभावित प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


मौसम विभाग द्वारा चक्रवात के 3प्रभाव से जिले में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बारिश के दौरान आवागमन में संभावित कठिनाइयों एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Chhattisgarh