बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) 27 अक्टूबर 2027/- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में तीन चरणों में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से पनीर, साबूदाना, सेवई, खाद्य तेल, बिस्किट, मसाले और मिठाइयों के 12 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

साथ ही होटल, ढाबा, डेयरी, मिठाई दुकान इत्यादि का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के बेरला स्थित उत्सव डेयरी पर औचक निरीक्षण के दौरान अमानक पाए गए लगभग 150 लीटर दूध को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।
अमानक पाए गए खाद्य प्रकरणों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।


