सिंगल यूज प्लास्टिक ग्राम पंचायत हेतु जिले के 12 ग्राम पंचायत चयनित

सिंगल यूज प्लास्टिक ग्राम पंचायत हेतु जिले के 12 ग्राम पंचायत चयनित


बालोद(अमर छत्तीसगढ़) 17 मार्च 2026
 अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन बालोद ने प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत अभियान हेतु प्रथम चरण अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र अंतर्गत ओरमा, देवीनवागांव, झलमला एवं सिवनी, जनपद पंचायत गुरूर क्षेत्र अंतर्गत पेण्डरवानी एवं अरकार, जनपद पंचायत गुण्डरदेही अंतर्गत कांदुल, कुरदी एवं मोंगरी, जनपद पंचायत डौण्डी अंतर्गत खैरवाही एवं गुजरा तथा जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा अंतर्गत दुधली को प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत हेतु चयन किया गया है।

श्री कौशिक ने बताया विगत दिनों उक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

Chhattisgarh