रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 17 मार्च । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव के पहले प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके सम्बोधन के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा के घेराव के लिए निकलेंगे।
पूर्व सीएम श्री बघेल ने कहा कि, पूरे देश में आज गैस सिलेंडर की किल्लत है। नरेंदर भी गायब हैं और सिलेंडर भी गायब। भाजपा को देश के लिए हानिकारक बताते हुए उन्होंने कहा कि, आज गैस सिलेंडर, कल पेट्रोल डीजल और परसों यूरिया खाद की किल्लत होगी। हमने सदन में सरकार के मंत्रियों को घेरने का कोई कसर हमने नहीं छोड़ा है।

हमारे बस्तर टाइगर कवासी लखमा हल्ला बोल रहे हैं। नाबालिक बच्चियां गर्भवती हो रही है और गर्भवती बच्ची को दवाई खिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि, जबसे बीजेपी की सरकार आई है, तब से प्रदेश में यही हाल है। अधीक्षिकाओं की चल नहीं रही है। सरकार सभी की इज्जत लूटना चाह रही है। यहां एक कि, छत्तीसगढ़ को युवाओं नशे में डुबोने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में तीन जगह अफीम की खेती पकड़ी गई है। आने वाले समय में यह 100 गुना होगा। हम इन्हीं सारे मुद्दों खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ेंगे।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बोले- विधानसभा में बोलने नहीं दिया जाता
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि, हमें विधानसभा में बोलने नहीं दिया गया। इसलिए हम बहिष्कार करके आ रहे हैं। क्योंकि वहां गरीबों की बात मुद्दे की बात नहीं सुनी जाती। उन्हें सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों की बातें सुनाई देती है। छत्तीसगढ़ में जो खदाने हैं, सिर्फ उस पर ध्यान है। जहां गरीबों की बात हुई विरोध करने खड़े हो जाते है।
कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के अधिकार की आवाज उठाती रहेगी और हम गरीबों के साथ हैं। गरीबों के लिए जिएंगे साथ खड़े रहेंगे और उन्हीं के लिए मरेंगे। बीजेपी केवल उद्योगपतियों की बात करते हैं। कांग्रेस ने सरकार और गरीबों के बीच की खाई को काटने के लिए हमेशा काम किया है।
दीपक बैज ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा
वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मनरेगा और किसानों के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगे। जनता के बीच हर मुद्दे को लेकर जाएंगे।
उन्होंने युवाओं की स्थिति पर चिंता जताई। किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमने धान खरीदी में कमी का मुद्दा उठाया। बीजेपी नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
श्री बैज ने गैस संकट को लेकर भी सरकार को घेरा। प्रदेश में अवैध अफीम खेती को पर सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि, आने वाले समय के लिए संघर्ष तेज करें। हम वापसी जरूर करेंगे।

