महासमुंद(अमर छत्तीसगढ़) 22 मार्च । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल, खल्लारी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा रोपवे अचानक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि, रोपवे में करीब 5 से 6 लोग सवार थे, तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते यह नीचे गिर गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस घटना में कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और रोपवे हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

