रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 मार्च । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में LPG की किल्लत के बीच राजधानी रायपुर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला खमतराई थाने का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जहां मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। जिनकी बाजार में कीमत करीब 64,000 बताई जा रही है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा संजय साव बताया जा रहा है। आरोपी पेशे से किराना कारोबारी है।

