कवर्धा के जंगल में लगी आग : बेशकीमती पेड़-पौधे जलकर हुआ खाक, वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान

कवर्धा के जंगल में लगी आग : बेशकीमती पेड़-पौधे जलकर हुआ खाक, वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ़) 22 मार्च । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रेंगाखार सर्किल अंतर्गत लावा बेरला बीट के जंगल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह थी कि बेशकीमती पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि आग अज्ञात कारणों से लगी, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के काफी देर बाद तक वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा। इससे विभाग की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

समय रहते आग पर काबू पाया जाता तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Chhattisgarh