पीएम मोदी ने की कोरिया मॉडल की सराहना : बोले- किसानों ने तालाब और सोखता गड्ढे बनाकर किया प्रभावशाली विचार पर काम

पीएम मोदी ने की कोरिया मॉडल की सराहना : बोले- किसानों ने तालाब और सोखता गड्ढे बनाकर किया प्रभावशाली विचार पर काम

कोरिया(अमर छत्तीसगढ़) । PM नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड मिडिल ईस्ट संकट के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले के किसानों ने अपनी मेहनत और नवाचार से गांव के जल संकट को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने विशेष रूप से ग्राउंड वाटर के सुधार पर किए गए कामों की तारीफ की और इसे अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बताया। PM ने बताया कि कोरिया के किसान छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढे बनाने जैसे प्रभावशाली उपायों पर काम कर रहे हैं। इन उपायों से बारिश का पानी सीधे खेतों में रुकता है, जिससे भूमिगत जल स्तर में सुधार हुआ है।

पीएम मोदी ने बताया कि इस मॉडल को कोरिया जिले के 12 सौ से अधिक किसानों ने अपनाया है और इस प्रयास से उनकी फसलों की पैदावार में भी सुधार देखने को मिला है। यहां के किसानों ने एक सरल लेकिन प्रभावशाली विचार पर काम किया। यहां के किसानों ने अपने खेतों में छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढे बनाएं, जिससे बारिश का पानी खेतों में ही रुकने लगा और धीरे-धीरे वह जमीन के अंदर जाने लगा। आज इस क्षेत्र के 1200 से अधिक किसान इस मॉडल को अपना चुके हैं और गांव का भूजल स्तर बहुत बेहतर होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इस पहल के कारण गांव का ग्राउंड वाटर लेवल बहुत अच्छा हो गया है और स्थानीय किसानों को जल संरक्षण में मदद मिल रही है।

उन्होंने किसानों की मेहनत और नवाचार की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास पूरे देश के किसानों के लिए सीख और प्रेरणा बन सकते हैं। PM ने यह भी जोर दिया कि सामूहिक प्रयास और नई तकनीक अपनाने से कृषि और जल संरक्षण के क्षेत्र में स्थायी और सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

Chhattisgarh