रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 31 मार्च । राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राजभवन ने आदेश पारित कर दिया है।

राजभवन ने अटल बिहार वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपित के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफसर डा ललित कुमार पटेरिया को नियुक्ति किया है। प्रोफेसर विनय चौहान डायरेक्टर बिजनेस स्कूल जम्मू एंड कश्मीर यूनिवर्सिटी को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है।

