जशपुर के स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतखोरी : सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते हुए कैमरे में हुआ कैद

जशपुर के स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतखोरी : सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते हुए कैमरे में हुआ कैद

जशपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेते रिश्वतखोर ड्रेसर का वीडियो सामने आया है। जहां बाबू बनकर ड्रेसर से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए। जिसमें किशोर चौहान ड्रेसर का पैसा गिनते दिखाई दे रहा है।

वीडियो में बाबू साहब को पैसा देने की बात कह रहा है। आरोप है कि, सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों का मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के बाबू ने मेडिकल बिल पास करने के एवज में पैसे मांगे थे।

वीडियो में बाबू पैसे गिनते हुए साहब को पैसा देने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह- तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Chhattisgarh