बिलासपुर में बेलगाम बदमाश : तालाब में नहाने गई युवती और उसकी मां का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, FIR दर्ज

बिलासपुर में बेलगाम बदमाश : तालाब में नहाने गई युवती और उसकी मां का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, FIR दर्ज

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरभट्ठी गांव के तालाब में नहाने गई युवती और उसकी मां से छेड़छाड़ का मामला आया है। आरोपियों ने फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे।

विरोध करने पर घर में घुसकर अपहरण और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रज्जन खान और उसके साथियों ने युवती और उसकी मां का फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। विरोध करने पर आरोपी आरोपी रज्जन खान अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचे।

जहां उन्होंने घर में घुसकर अपहरण और जान से मारने की धमकी दी। मामला उजागर होने के बाद हिंदू संगठन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवायी।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने कहा कि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh