खाद्य विभाग का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन : टीम ने रायपुर, धमतरी और बालोद में रेड मारकर 560 किलो नकली पनीर किया जब्त

खाद्य विभाग का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन : टीम ने रायपुर, धमतरी और बालोद में रेड मारकर 560 किलो नकली पनीर किया जब्त

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही छापामार कार्रवाई की है। रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर, धमतरी और बालोद में छापेमार कार्यवाही हुई। खाद्य विभाग ने सूचना पर टीम बनाकर मोके से 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के एल पी इंडस्ट्री में खाद्य विभाग ने छापा मारा। टीम को एसिटिक एसिड, पाम आइल, दूध पावडर से पनीर बनाए जाने की जानकारी मिली थी।

सूचना मिलते ही टीम ने रेड मारकर मौके से 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है। रायपुर के अलावा धमतरी और बालोद में कार्यवाही की गई है।

Chhattisgarh