बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी खिलेश्वरी सिन्हा को सीबीआई कोर्ट में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति किया है।
जारी आदेश में लिखा है, उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है।

रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश में लिखा है, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (सन् 1988 का अधिनियम कमांक-49) के अध्याय 3 में वर्णित अपराधों को छोड़कर ऐसे अपराधी जिनकी जांच दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 के अधीन विशेष पुलिस स्थापना केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI द्वारा किया गया हो, की जांच एवं विचारण की कार्रवाई सीबीआई के विशेष अदालत में पीठासीन अधिकारी के रूप में करेंगी।

