लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग का एक्शन : 2 लाख रुपए के साल चिरान और बड़े लट्ठे बरामद

लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग का एक्शन : 2 लाख रुपए के साल चिरान और बड़े लट्ठे बरामद

पेण्ड्रा(अमर छत्तीसगढ़) 9 मई । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके भारी मात्रा में अवैध साल की लकड़ी जब्त की है।

वन विभाग को खबर मिली थी कि पिपरखुंटी बीट के पास जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई कर उन्हें छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दो घरों में सर्च वारंट के साथ छापा मारा। इस कार्रवाई में टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी।

आधी रात हुई इस कार्रवाई को डीएफओ ग्रीष्मी चांद सहित वन विभाग के उड़नदस्ते ने लगभग 2 लाख लागत की 136 नग साल के चिरान (कटी हुई लकड़ी) और 11 बड़े लट्ठे बरामद किए हैं, साथ हीलकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मशीन (चेनसॉ), हाथ आरी और कुल्हाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

इस मामले में विभाग ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी भी चल रही है। जब्त लकड़ी की मात्रा और भी बढ़ सकती है।

मरवाही वन मंडल के गौरेला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत पीपरखूंटी बीट में 122 पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत के बाद जांच के लिए रायपुर से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम आयी थी। जांच के बाद पीपरखूंटी सर्किल के डिप्टी रेंजर और बीट गॉर्ड को निलंबित किया जा चुका है। उसके बाद अब यह कार्रवाई हुई है।

Chhattisgarh