नवकार जाप ग्रुप का 29 वाँ आयोजन सकल जैन समाज के साथ यूफोरिया अपार्टमेंट, मोवा में हुआ संपन्न

नवकार जाप ग्रुप का 29 वाँ आयोजन सकल जैन समाज के साथ यूफोरिया अपार्टमेंट, मोवा में हुआ संपन्न

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 मई । – नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक सकल जैन समाज के साथ आयोजित होने वाले महामंत्र नवकार जाप के 29 वें क्रम का आयोजन दिनांक 10 मई 2026 को यूफोरिया अपार्टमेंट, मोवा, रायपुर में किया गया।

जिसमें सकल जैन समाज के सदस्यों की गरिमामय सहभागिता रही, नवकार जाप का आयोजन बहुत ही अच्छी व्यवस्था व आध्यात्मिक माहौल में हुआ, सामयिक करने वाले भी बहुत लोग रहे, जो नवकार जाप के 48 मिनट में सामयिक की क्रिया भी करते है।

आज के आयोजन में स्थानीय जैन समाज द्वारा मोवा के आसपास के क्षेत्र सद्दू, दलदल सिवनी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को संगठित करने का प्रयास किया गया।

साथ ही अगले वर्ष से भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में इस क्षेत्र से भी प्रभात फेरी निकालने की भावना रखी गई।नवकार जाप में पंकज पारख के साथ सभी स्थानीय लोगों ने बहुत ही अच्छी व्यवस्था की, साथ ही “मोदी जी की झालमुड़ी” का सेल्फी प्वाइंट भी बनवाया जिसे सभी लोगो ने बहुत पसंद किया।

नवकारसी की व्यवस्था भी बहुत अच्छी हैंजैन धर्म के शाश्वत महामंत्र नवकार जाप के आयोजन में विशेष रूप से इंदर चंद पारख परिवार, श्याम जिंदल जैन, विनोद जैन ने आयोजन व्यवस्था मे शामिल रहे।नवकार जाप ग्रुप से आशीष जैन, अभय दुग्गड, मनोज पारख, कमलेश ललवानी, जैकी संचेती, दीपक कवाड, निकुंज साचला की उपस्थिति रही।

Chhattisgarh