जैविक खेती के संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत0 गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री ने कही बात

जैविक खेती के संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत0 गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री ने कही बात

खैरागढ़/रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 11 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम कर जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील का मनोहर गौशाला ने स्वागत किया है। खैरागढ़ स्थित गौशाला के प्रबंध ट्रस्टी अखिल जैन ने कहा कि संस्था पिछले करीब 15 वर्षों से गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि गौमूत्र और पारंपरिक भारतीय ज्ञान पर आधारित “फसल अमृत” तथा गोबर से तैयार “ऑर्गेनिक गोल्ड” जैसे उत्पाद किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

गौशाला की ओर से किसानों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण, गौ आधारित उत्पादों का निःशुल्क वितरण और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

अखिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भूमि, पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा से जुड़ा अभियान है।

उन्होंने कहा कि इससे देश में जैविक खेती आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भारत की प्राचीन गौ आधारित कृषि परंपरा भविष्य में टिकाऊ और स्वस्थ खेती का मार्ग दिखा सकती है।

Chhattisgarh