घर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट : एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, मृतकों में 4 साल का बच्चा भी शामिल

घर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट : एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, मृतकों में 4 साल का बच्चा भी शामिल

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 12 मई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। मृतकों में तीन बड़े और एक करीब चार साल का बच्चा शामिल होने की बात भी बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी के एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए।

Chhattisgarh