बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 मई । छत्तीसगढ़ में नक्सल खात्मे के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों के निशानदेही पर जवानों ने हथियारों का जखीरा और बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है।
बुधवार को प्रेस वार्ता लेकर DIG CRPF और एसपी जितेंद्र यादव ने दी नक्सल डंप बरामदगी की जानकारी दी।
एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, जवानों ने अलग- अलग स्थानों से बरामद नक्सलियों से बारमद डंप से 65 लाख 52 हजार कैश और LMG, SLR, कार्बाइन समेत कुल 32 हथियार बरामद किए गए। बीजापुर में अब तक कुल 7 करोड़ से अधिक की नगद राशि, 8.20 किलो सोना समेत कुल 20 करोड़ 8 लाख 52 हजार की संपत्ति बारमद की गई है। 2024 से अब तक कुल 517 हथियार बरामद किये गए हैं।

