युगांतर का सीबीएसई 12 वी बोर्ड में 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया

युगांतर का सीबीएसई 12 वी बोर्ड में 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया

राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 13 मई । सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षाफल सीबीएसई द्वारा घोषित हुए, जिसमें युगांतर पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा ।

घोषित नतीजों में युगांतर के कुल 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित करके विद्यालय और नगर का नाम गौरवान्वित किया है।

वाणिज्य संकाय के यश जैन ( 96.4%) प्रथम, चारूल नागेश्वर (95.6%) द्वितीय, आदर्श बैद (94.2%) तृतीय रहे। इनके अलावा सौम्या लोहिया (93.2%), यशस्वी रूंगटा (93%), श्रीया बैद (92.8%), घनिष्ठा जैन (91.8%) का भी उल्लेखनीय परिणाम रहा।

यश जैन ने इकोनॉमिक्स में शत-प्रतिशत अंक, बीएसटी में 97 तथा यशस्वी रूंगटा ने 98 अंक अर्जित करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस संकाय में 9 विद्यार्थियों ने 80% से 90% के बीच अंक अर्जित किया। वाणिज्य संकाय का परीक्षाफल 94% रहा। इसी तरह विज्ञान संकाय में सौम्या देवांगन (92%) प्रथम, गुंजन बोथरा (88.2%) द्वितीय, वसुन्धरा जैन (85.6%) तृतीय रहे।

इनके अलावा हिमानी जोगी (84.2%), श्रद्धा अहिरवार (81.6%), चित्रान्श श्रीनाग (79.6%) का भी उत्कृष्ट परिणाम रहा। 4 विद्यार्थियों ने 80% से 90% के बीच अंक अर्जित किया। विज्ञान संकाय का परीक्षाफल 92% रहा। दोनों संकाय में 13 विद्यार्थियों ने 80% से 90% के बीच अंक अर्जित किए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने समस्त छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य पर फोकस करने से ही विद्यार्थी मनवांछित सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर संस्था के निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटड़िया सहित युगांतर परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Chhattisgarh