कांकेर(अमर छत्तीसगढ़) 15 मई । छत्तीसगढ़ में नक्सल खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जवानों ने कांकेर के जंगलों में नक्सल डम्प से 50 से अधिक हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।
जब्त सामग्री में 1 नग- 7.62 एसएलआर एलएमजी, 1 नग-5.56 एलएमजी, 5 नग- 303 रायफल, 11 नग- सिंगलशॉट गन देशी मेड, 8 नग- बीजीएल लांचर, 5 नग- भरमार बंदूक, 15 नग- सिंगलशॉट बंदूक, 2 नग- 12 बोर देशी कट्टा, 1 नग- 315 बोर बंदूक, 1 नग- 7.65 एमएम पिस्टल, 10 नग- कुकर बम, 1 नग- तीर बम, 13 नग- मैग्जीन, 469 नग- कारतूस, 34 नग- बीजीएल सेल, 46 किग्रा- बारूद, 4 नग- वॉकीटाकी और 1 नग- छोटा गैस वेल्डींग मशीन बरामद किया है।

